भारत पिछले कुछ समय से विकासशील देश रहा है और इन दिनों आईएमएफ द्वारा कहा गया है कि साल 2018- 19 के बीच भारत की विकास दर 7.5% रहेगी| इन दिनों भारत बहुत तेज गति से विकास करने वाला देश बन चुका है जिसकी अर्थव्यवस्था काफी स्थिर और मजबूत है लेकिन दोस्तों आज के इस खास पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं ऐसे 5 देशों के बारे में जो आने वाले समय में जल्दी कंगाल होते हुए नजर आएंगे|इनमें से एक देश वह भी है जो भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है| तो आइए दोस्तों जानते हैं बाकी देशों के नाम भी ।
1.यमन- यमन एक खाड़ी देश है जो इस समय अपनी आंतरिक परेशानियों से जूझ रहा है यह देश विश्व भर में तेल का व्यापार करता है और अपने देश में चल रहे गृहयुद्ध की वजह से इन दिनों वह तेल का उत्पादन भी नहीं कर पा रहा है| इस कारण यमन देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है और आने वाले समय में यह देश कंगाल होता हुआ नजर आ रहा है|
2.पाकिस्तान- विश्व भर में अपनी आतंकवादी संगठन से रौब जमाने वाला पाकिस्तान देश इन दिनों बहुत ही बुरी हालत में है| पाकिस्तान जो कि हमेशा भारत देश की बराबरी करने की कोशिश करता रहता है आज उसका मुद्रा भंडार लगभग खाली होता नजर आ रहा है|
3.हैती- हैती विश्व का सबसे छोटा देश है जहां पर फ्रांस ने शासन किया था लेकिन फ्रांस के शासन के बाद हैती के सभी संसाधनों को लूट लिया गया और अब इस देश के पास खुद को बचाने के लिए कुछ भी नहीं रह गया है| हैती इन दिनों अपनी गंभीर हालत से जूझ रहा है|
4.साउथ सूडान- सूडान देश से विस्थापित होने के बाद इस देश की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी है जिस कारण यहां पर गृह युद्ध छिड़ गया है और लोगों के पास अपना पालन-पोषण करने के लिए रोजगार तक नहीं है|
5.वेनेजुएला- एक समय में साउथ अमेरिका का सबसे अमीर देश रहने वाला वेनेजुला इन दिनों अपनी बिगड़ती अर्थव्यवस्था की वजह से गरीब हो रहा है|यह देश कच्चे तेल का उत्पादन कर अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर रखता था लेकिन साल 2014 में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट से यह देश काफी कर्जे में डूब किया है|